Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के सर्वोदय बस्ती में 14 नवंबर की शाम को करीब साढ़े सात बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में श्रीगंगानगर में रहने वाले मोनू ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई सोनू ने सवोर्दय बस्ती में मोरपंख भवन के पीछे फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





