Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रक द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। हादसे में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। हादसा रविवार अलसुबह पांच बजे के आसपास जोधपुर के बालेसर के पास खारी बेरी गांव में हुआ।


सभी गुजरात के साबरकांठा से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे। बालेसर में नेशनल हाईवे-125 पर बाजरे की बोरियों से भरे ट्रक ने टेम्पो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक आगे जाकर पलट गया।
टेम्पो सवार सभी लोग गुजरात के साबरकांठा से रामदेवरा जा रहे थे। टेम्पो में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 20 लोग सवार थे। खारी बेरी गांव में हादसा हुआ। टेम्पो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।



