Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गर्भवती महिला के पानी में गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के पेमासर में 12 नवंबर की दोपहर की है। इस सम्बंध में शंकरलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी सरिता 12 नवंबर की दोपहर को पानी की टंकी में गिर गयी। इसके चलते उसकी बेटी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतका आठ महीने की गर्भवती भी थी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





