Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 80 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के कोड़मदेसर में 6 नवंबर की शाम को 4 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में मृतक के बेटे देशराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 80 वर्षीय पिता भानसिंह जो कि शराब के आदि थे और मानसिक रूप से परेशान थे। परिवादी ने बताया कि मानसिक परेशानी के चलते उसके पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



