अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियों,दो की मौत,पांच घायल,शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे-Accident News

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कार्पियों के अनियंत्रित होकर पलट जाने और दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सादुलपुर से जुड़ी है। जहां पर शादी समारोह के घर पर भात भरने जा रहे लोगों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें दो की मौत हो गयी। वहीं पांच घायल हो गए।

 

सादुलपुर के पास स्थित गागड़वास गांव निवासी घायल युवक प्रवीण ने बताय कि मैं स्कॉर्पियो चला रहा था। मेरे साथ मेरे ही गांव के कृष्ण, सुमित, रवि, सुरेंद्र, अनुराग के अलावा हरियाणा के विंडोला निवासी कृष्ण की छोटी बुआ का बेटा सोमवीर थे।

 

हम कृष्ण की बड़ी बुआ के बेटे की शादी में भात लेकर हरियाणा के कासनी गए थे। यहां भात करने के बाद यहां से उसी की बारात में सादुलपुर के हमीरवास जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से रॉन्ग साइड से एक कार आई। उससे बचने के दौरान मेरी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटी खा गई। हादसे में कृष्ण और सोमवीर की मौत हो गई। वहीं कार सवार अन्य 5 लोग घायल हो गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!