Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रोशनी घर चौराहे पर व्यक्ति पर सरियों से हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर की शाम को करीब साढ़े पांच बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में वार्ड नं. 6 के रहने वाले युसूफ शाह ने अजय व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके ऊपर लोहे के पाईप,सरियों से हमला किया। आरोपियों ने उसके हाथ,पैरों पर वार किए। जिससे उसके शरीर पर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






