Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीमार चल रहे युवक की तंत्र मंत्र विद्या के चक्कर में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के पिता अ अमीचन्द्र पुत्र रामरख निवासी चक 3 पीडब्ल्युएम ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका 26 वर्षीय बेटा मोहनलाल जो कि बीते 7-8 दिनों से बीमार चल रहा था। इसको लेकर वह खाजुवाला मंडी इलाज के लिए जाने लगा तो लालचन्द्र जो कि रावला का रहने वाला है।


उसने खुद को तांत्रित बतायाा और कहा कि तुम्हारा लड़का बीमार नहीं है बल्कि इस पर जादू टोन किया गया है। जिसके बाद कहा कि में तंत्र मंत्र कर दूंगा तो ये सही हो जाएगी आपको इसे अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं है। परिवादी ने बताया कि वह उसकी बातों में आ गया और फिर इलाज के लिए नहीं गया। परिवादी ने बताया कि जिसके बाद आरोपी लालचंद ने उससे 25 हजार रूपए जादू टोने के लिए ले लिए और आता-जाता रहा।
परिवादी ने बताया कि जगदीश के कहने पर वह लालचदं पर भरोसा करता रहा लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। परिवादी ने बताया कि 23 अक्टूबर को दोपहर को उसके बेटे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी तो वह अस्पताल लेकर गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। परिवादी ने आरोप लगाते हुए बताया कि लालचंद और जगदीश ने तंत्र मंत्र के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 25 हजार रूपए भी ले लिए और उसके बेटे की जान ले ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



