Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में सड़क हादस हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सादुलगंज से व्यास कॉलोनी की और महिला पॉलिटेक्निक के पास की है। जहां पर स्विफ्ट डिजायर और बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमें दो लोग घायल हुए है।


जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कार आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। फिलहाल हादसे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है।



