Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पति द्वारा पत्नी की हत्या करने और फिर खुद सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। रिश्तों की इस तरह निर्मम हत्या के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। हर कोई सन्न रह गया कि आखिर ये क्या हुआ। खबर जयपुर की है। जहांपर जामडोली थाना क्षेत्र में दो शव मिले है।


जानकारी के अनुसार दाऊदयाल नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी बबीता पर शक के चलते पहले गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके कुछ ही समय में खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। जब मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो घर में दोनो के शव मिले। मौके पर मृतकों का बच्चा मिला, जिसने मकान खोला था। बच्चे ने बताया- वह गोविंद देव मंदिर में दर्शन के लिए गया था।
घर पर लौटा तो मां फर्श पर और पिता पंखे से लटके मिले। दोनों के बीच झगड़ा रहता था। दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। पुलिस ने बेटे से मिली रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली हैं।



