Ras Result 2023 main exam राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए गए है। 972 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इंटरव्यू के बाद आज आयोग ने प्रदेश के 972 नए प्रशासनिक अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। जिन्हें ट्रेनिंग के बाद पोस्टिंग दी जाएगी। इस बार के रिजल्ट में बीकानेर के विकास सियाग ने टॉप-10 में जगह बनाई है।
दरअसल, आरएएस-2023 भर्ती के लिए 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनके लिए प्री परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था। जिसमें कुल 4 लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इसके बाद 20 अक्टूबर 2023 को आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया था।


प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सफल रहे 19 हजार 355 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इसका रिजल्ट 2 जनवरी 2025 को जारी किया गया।
इसमें 2168 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। हालांकि इनमें 2 अभ्यर्थी रिजल्ट शील्ड कवर रखे गए हैं, वहीं 20 का रिजल्ट कैंसिल किया गया। जबकि 3 का प्रशासनिक कारणों से होल्ड किया गया है।



