राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज छ: न्याति ब्राह्माण महासंघ ने सक्रिय युवा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। महासंघ के अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने सक्रिया युवा पंडित आशीष गौड़ को संस्कार एवं ज्योतिष प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। अध्यक्ष शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि
महासंघ को पूर्ण विश्वास है कि आप इस उत्तरदायित्व का निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए संगठन को उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर करेंगे। आपके ज्ञान, अनुभव और सेवा भावना से महासंघ को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। इस दौरान महासंघ के अन्य पदाधिकारियोंं ने गौड़ को बधाई दी। गौड़ ने कहा कि में हमेशा महासंघ के कार्यो को पुरी ईमानदारी से निवर्हन करूगा।





