Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल प्रदर्शकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कल मंगलवार को आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर पर कार्रवाई सहित विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया गया था। जिसमें कई प्रदर्शकारियों को चोटें लगी थी। पुलिस ने कई युवा नेताओं को हिरासत में लिया था। जिसके बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने लाठीचार्ज का विरोध करते हुए मोर्चा खोल दिया है।


अब इसको लेकर आज बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल ने जानकारी दी है कि लाठीचार्ज के विरोध में 8 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 11 बजे पब्लिक पार्क से कलेक्ट्रेट व संभागीय आयुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान बेगुनाह गिरफ्तार साथियों की तुरंत रिहाई की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस प्रदर्शन में बीकानेर के लोगों को भी अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आव्हान किया गया। कल यूथ कांग्रेस नेताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,महीपाल सारस्वत,नितिन वत्सस,प्रफुल्ल हाटीला सहित अनेक नेताओं ने कड़ी ङ्क्षनदा की है।
बता दें कि कल आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। देर शाम को माहौल तनावपूर्ण हुआ और लाठीचार्ज हो गया था। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने भी जवाब दिया। इस लाठीचार्ज में कई लोगों के चोंटें आयी हे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।






