बीकानेर संभाग से खबर:हिंसा के बाद इंटरनेट बंद,थानाधिकारी को बनाया गया रिसीवर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में हिंसा के बाद अब धार्मिक स्थल को पुलिस ने नियंत्रण में लिया गया है। खबर हनुमानगढ़ से जुड़ी है। जहां पर गुरुद्वारा मेहताबगढ़ में हिंसा के बाद धार्मिक स्थल को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। यहां से सभी पक्षों के लोगों को बाहर निकाल दिया गया है।
केवल 5 लोगों को अंदर रहने की अनुमति दी गई।गोलूवाला कस्बे के इस गुरुद्वारा में शुक्रवार सुबह भड़की हिंसा के बाद से पूरे क्षेत्र में इंटरनेट बंद है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन एरिया के स्कूलों में भी छुट्टी रही। हिंसा के आरोप में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
गुरुद्वारा मेहताबगढ़ में नई प्रबंधन कमेटी बनाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते शुक्रवार (3 अक्टूबर) की सुबह 50 से ज्यादा लोगों ने गुरुद्वारे में घुसकर हमला कर दिया था। इस झड़प में बच्चों सहित 8 लोग घायल हुए थे।
हालात को देखते हुए कस्बे में 15 थानों की पुलिस और आरएसी के जवान तैनात हैं। वहीं, पुलिस ने 17 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया था। प्रशासन ने शुक्रवार रात को गुरुद्वारे को खाली करवाकर अपने नियंत्रण में ले लिया। पीलीबंगा एसडीएम ने गोलूवाला थाना अधिकारी को गुरुद्वारा मेहताबगढ़ का रिसीवर नियुक्त किया है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!