देशनोक दर्शन करने पहुंची महिला के गले से झपटा मारकर तोड़ी चैन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक दर्शन करने पहुंची महिला के गले से सोने की चैन झपटा मारकर तोड़ ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में नोखा की रहने वाले किरण देवी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना करणी माता मंदिर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह करणी माता के मंदिर में जन्म उत्सव की झांकी में गई हुई थी। जहां पर अज्ञात व्यक्ति उसके गले से सोने की चैन झपटा मारकर तोडकर ले गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!