Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बोलेरो की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के स्वरूपदेसर से 30 सितंबर की है। इस सम्बंध में सुंदरलाल नायक ने बोलेरो केंंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि बोलेरो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





