होटल मालिक द्वारा शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म के आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होटल मालिक पर जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आयी है। इस सम्बंध में 36 वर्षीय महिला ने होटल के मालिक पर मुकदमा दर्ज करवाया है। जयपुर क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने बताया कि वह रियल एस्टेट एवं हॉस्पिटलिटी सेक्टर में मार्केटिंग व कंसल्टिंग शुरू कर रही है। इसमें अपना बिजनेस करना चाहती है। इसलिए सोच-विचार व अध्ययन के लिए बीकानेर घुमने आई। 23 सितंबर को होटल में ठहरी।

 

होटल मालिक अमित अग्रवाल से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी से दो दिन में कई बार बात हुई लेकिन हर बार प्रोफेशनल कैपेसिटी में हुई। आरोपी का व्यवहार मनोग्रसित लगा। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसकी हर गतिविधि पर नजर रखता। होटल के कमरे से बाहर निकलना दूभर कर दिया।

 

नवरात्रा व्रत रख रही थी। जब मंदिर में धोक लगाने जाती तो पीछे-पीछे आता। उसने व्रत रखने से मना किया और शराब पीने के लिए बाध्य करने लगा। 25 सितंबर की रात को आरोपी उसे होटल की छत पर ले गया, जहां उसे जबरन शराब पिलाई। बाद में अचेत हो गई। आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। सुबह होश आया तो बदन दर्द से कराह रहा था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!