योगी आदित्यनाथ की हत्या के लिए पाकिस्तान से आया युवक!,बार-बार बदल रहा है बयान,पढ़ें खबर-yogi adtiyanath latest news 

yogi adtiyanath latest news राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक के बारे में चौकांने वाले खुलासे हो रहे है। आज प्रदेश के केशवरायपाटन इलाके में दिल्ली-मुम्बई रेलमार्ग पर गुरुवार दोपहर एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। वह खुद ही उपचार के लिए केशवरायपाटन अस्पताल पहुंचा। यहां पर पुलिस को उसने पूछताछ में खुद को पाकिस्तान के पंजाब सिंध प्रांत का अलमसा गांव निवासी इरफान बताया। उसके पास यूरोपियन करेंसी 1920 यूरो मिले। इसके अलावा 45 हजार रुपए भी निकले। यह राशि करीब ढाई लाख रुपए होती है।

 

जिससे पुछताछ में चौकांने वाले खुलासे हुए है। जिसके बाद एजेंसियां चौकस हो गयी है। हालांकि युवक लगातार बयान बदल रहा है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या के लिए आया था। उसे पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन ने 10 लाख रुपए दिए थे।
पुलिस को युवक ने बताया कि उसे पाकिस्तान में एक आतंकवादी संगठन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या के लिए 10 लाख रुपए मिले थे।

 

वह हत्या करने के उद्देश्य से नेपाल के रास्ते चोरी-छिपे भारत में प्रवेश किया। नेपाल की सीमा पर उसने पाकिस्तान से सम्बंधित सभी दस्तावेज फेंक दिए। वह टैक्सी से बरेली होता हुआ लखनऊ गया था। वहां से सवाई माधोपुर आया। सवाई माधोपुर से वह मुम्बई जा रहा था। बाद में उसने अपना बयान बदल दिया और कहा कि वह भारत में रोजगार के लिए आया था।उयुवक के पास से अलग अलग ट्रेनों के 6 टिकट मिले। रेल में बिना टिकट यात्रा करने की एक जुर्माना की पर्ची भी मिली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!