दोस्तों के साथ जा रहे बाइक सवार को स्विफ्ट ने मारी टक्कर,एक की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दोस्तों के साथ जा रहे युवक की बाइक को स्विफ्ट द्वारा टक्कर मारने और युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के बिरमसर के पास 24 सितंबर की सुबह की है। इस सम्बंध में खिचियासर नोखा के रहने वाले लालाराम ने महेन्द्र ङ्क्षसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने दोस्त बाबूलाल,मनोज के साथ अलग-अलग बाइक पर खेत जा रहे थे।

 

इसी दैरान जीएसएस के पास सामने से आ रही स्विफ्ट ने बाबूलाल,मनोज की बाइक के टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए और गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान बाबूलाल की मौत हो गयी। वहीं मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!