Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कागजों में गड़बड़ी कर मकान जबरन हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में सुनारो के मोहल्ले में रहने वाली शारदा सुथार ने श्रवण कुमार,मदन गोपाल,आरती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सुथारों की बड़ी गुवाड़ की है।
इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने कागजों में हेरफेर कर कूटरचना करते हुए उसका मकान जबरन हड़प लिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने ताला तोड़कर उसके घर से सामान चोरी कर लिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके,उसके पति,बेटों के साथ झगड़ा किया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।