राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जमीन विवाद में लाठी,डंडो और धारदार हथियारों से हमला कर करने की खबर सामने आयी है। इस हमले में महिला सहित चार लोग घायल हुए है। घटना अनूपगढ़ के गांव 5 पी में आज शुक्रवार की है। जहां पर एक ही जमीन पर दो लोगों के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद ने आज ङ्क्षहसक रूप ले लिया। एक पक्ष की और से खेत में काम कर रहे काश्तकारों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। आसपास के किसानों ने घायलों को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। दअसल विवाद की जड़ 23.50 बीघा जमीन है। घायल राजेश कुमार सोनी के पिता राजेंद्र कुमार सोनी ने वर्ष 1984 में यह जमीन बीकानेर निवासी वेद प्रकाश से खरीदी थी। किश्त पूरी नहीं भर पाने के कारण जमीन को राज रकबा घोषित कर दिया गया, लेकिन राजेंद्र सोनी इस पर काश्तकारी करते रहे। बाद में मामला न्यायालय में पहुंचा और आरएए कोर्ट श्रीगंगानगर ने राजेश सोनी के पक्ष में स्टे आदेश जारी किया। इसी बीच, वर्ष 2023 में वेद प्रकाश ने यह जमीन एक अन्य पक्ष को बेच दी। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद बढऩे पर हमला हो गया।