राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सेना की भर्ती में दौड़ लगाते समय युवक के गिर जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) का रहने वाला मुन्नीराम 21 अगस्त को मंडोर के सीमा सुरक्षा बल के कैंपस में पहुंचा था। जहां दौड़ते समय वह गिर गया। जिसके बाद उसे मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। शुक्रवार (22 अगस्त) सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई।
मुन्नीराम के भाई के अनुसार दौड़ के दौरान वो पहले फिनिशिंग लाइन के पास गिर गया। इसके बाद फिर दौडऩे की कोशिश की, लेकिन बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद वह उठ नहीं पाया। उसे पहले मंडोर के हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां से उसे एमडीएम में रेफर किया गया था। जहां उसकी 22 अगस्त को मौत हो गई