वंदे भारत के बाद आज फिर बीकानेर को मिली खुशखबरी,होंगे 278 करोड़ के काम

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल बीकानेर को बड़ी सौगात मिली और वंदे भारत के बीकानेर से संचालन की स्वीकृति मिली है। बीकानेर से दिल्ली के लिए यह वंदे भारत चलेगी। जिसके बाद आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर आभार जताया है। बीकानेर वंदे भारत ट्रेन स्वीकृति के बाद आज संसद भवन दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर उनका आभार जताते हुए कहा रेल मंत्री अश्वनी जी अपने बीकानेर को वंदे भारत ट्रेन दी वो बीकानेर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है इससे रेल के सफर में यात्रियों को सुविधा होगी समय कम लगेगा।

 

बीकानेर का व्यक्ति दिल्ली आकर अपना काम करके उसी दिन बीकानेर पहुंच जाएगा। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मेघवाल से कहा इसके लिए बहुत प्रयास किए है दूसरा विषय लालगढ़ से बीकानेर 11.08 किलोमीटर रेलवे लाइन दोहरीकरण का 278 करोड़ का काम भी स्वीकृत हो गया है। इसके लिए अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री को कहा इससे हमारे रेलवे फाटक समस्या का 90 प्रतिशत समाधान हो जाएगा। रेल मंत्री को बीकानेर आगमन का निमंत्रण दिया जो उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!