लव जिहाद रोकने के लिए तेज गति से काम करेगा बजरंग दल,लिया संकल्प

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ता सम्मलेन और स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रम जारी है। महानगर मंत्री राजेंद्र सोनी ने बताया की 14 अगस्त से 24 अगस्त तक बीकानेर के सभी सात प्रखंडों में उपरोक्त कार्यक्रम होना है, इसी के अंतर्गत बजरंग प्रखंड, गंगाशहर प्रखंड, एवं लक्ष्मीनाथ प्रखंड में कार्यक्रम संपन्न हुए ।
उपरोक्त कार्यक्रम में संत विलास नाथ महाराज, महानगर अध्यक्ष विजय कोचर, लक्ष्मीनाथ नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक ब्रह्म दत्त आचार्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग सेवा टोली सदस्य प्रेम शंकर सोनी, महानगर संरक्षक अशोक परिहार, विभाग मंत्री विनोद सेन का सानिध्य मिला ।

 

इस अवसर पर विनोद सेन ने बताया कि संघ 100वां तथा विश्व हिंदू परिषद अपना 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 61 वां स्थापना दिवस मना रहा है । पंच परिवर्तन के माध्यम से जिसमें पर्यावरण, सामाजिक समरसता, स्वबोध, कुटुंब प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया गया । साथ ही लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए हमें तेज गति से काम करना चाहिए, हमारे मठ, मंदिर, गौ माता की रक्षा के लिए बजरंग दल नियमित रूप से समाज में कार्य कर रहा है । संपूर्ण समाज का विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को भरपूर सहयोग मिल रहा है।

 

विभाग मंत्री ने बताया कि हमें अपने क्षेत्र में प्रत्येक प्रखंड में सत्संग के माध्यम से समाज को जोडऩा है। उपरोक्त स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर मंत्री राजेंद्र स्वामी ने लक्ष्मीनाथ प्रखंड की नई घोषणाएं भी की। जिसमें रोहित खडग़ावत को सह मंत्री, विकास सोनी को सहसंयोजक (बजरंग दल) सुनील सोनी सत्संग प्रमुख लक्ष्मीनाथ प्रखंड मिलन प्रमुख दीपेश सोलंकी खंड मिलन प्रमुख आदित्य,गोपेश,अनिरुद्ध,राघव की घोषणा की गई ।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हिंदू धर्म की रक्षा, गौ माता की रक्षा ,लव जिहाद जैसी घटना को रोकने हेतु कृत संकल्प लिया गया ।महानगर संरक्षक अशोक परिहार ने समाज को विश्व हिंदू परिषद के साथ मिलकर समाज में एक नया परिवर्तन आए उस पर जोर दिया।

 

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार उपाध्याय, कुंदन सिंह राजपुरोहित,सुरेंद्र उपाध्याय, प्रखंड मंत्री ईश्वर दयाल, अभिषेक सुराणा, शिव कुमार जोशी, प्रखंड संयोजक ऋषि पारीक, नवल गिरी महानगर के संयोजक बजरंग तंवर, सह संयोजक योगेश सोनी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका कुमारी हेतल सोनी,सामाजिक समरसता प्रमुख आनंद गुप्ता, सत्संग प्रमुख अशोक सेन, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हरिकिशन व्यास, मंदिर एवं अर्चक पुरोहित सह संपर्क प्रमुख आनंद जोशी, बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!