Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को कोड़मदेसर रास्ते पर दो गाडिय़ों के भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोड़मदेसर जानी वाली सड़क पर बीती रात को करीब दस बजे के आसपास की है। जहां पर आमने-सामने से आ रही किया और बोलेरो में भिड़ंत हो गयी। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


इस सम्बंध में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि कोड़मदेसर जाने वाली सड़क पर आमने-सामने से दो गाडिय़ा भिड़ गयी। जिसमें दोनो गाडिय़ा आगे से क्षतिग्रस्त हुई है। गािडय़ों में सवार लोगों को मामूली चोटें आयी है। जानकारी के अनुसार किया गाड़ी में सवार लोग कोड़मदेसर की और से आ रहे थे वहीं बोलेरो नेशनल हाईवे की साइड से कोड़मदेसर की और जा रही थी।



