लड़ते-लड़ते सांड पहुंच रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर,यात्रियों को किया चोटिल,मचा हड़कंप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो सांडों के लड़ते-लड़ते रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाने और वहां मौजूद यात्रियों को घायल कर देने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन की है। जहां पर बाहर से लड़ते हुए दो सांड अचानक से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। वहां ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई।

 

सांडों ने प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों के ऊपर से दौड़ लगा दी। इस दौरान करीब 5 से 6 बच्चे हल्के चोटिल हो गए। बच्चे डर के मारे रोते रहे, लेकिन मौके पर रेलवे का कोई जिम्मेदार अधिकारी या सुरक्षा गार्ड नजर नहीं आया। काफी देर बाद गार्ड आया।

 

प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और सांड उनके बीच से दौड़ते हुए निकल गए। जिन बच्चों को चोट लगी है, वे अपने परिजनों के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। सांडों के जाने के बाद कई बच्चे काफी देर तक सहमे हुए रोते रहे।घटना के वक्त स्टेशन पर कोई रेलवे अधिकारी मौजूद नहीं था। यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर गंदगी और जानवरों की आवाजाही आम बात हो गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!