इस विधायक ने की अनूठी पहल,खेजड़ी के राखी बांधी और कहा कि पेड़ों को भाई माने,पढ़ें खबर-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में खेजड़ी की कटाई हो रही है। जिसके चलते पर्यावरण प्रेमियों के बीच भारी गुस्सा और आक्रोश है। लगातार सोलर के लिए अंधाधुध पेड़ों कटाई हो रही है। जिसको लेकर बीते दिनों बाड़मेर के शिव भारी विवाद भी हुआ। इस के चलते विधायक रविन्द्र भाटी धरने पर बैठे और अधिकारियो को जमकर खरी-खरी सुनाई।

 

आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शिव से निर्दलीय विधाायक रविन्द्र भाटी ने एक अनूठी पहल की शुरूआत की। भाटी ने खेजड़ी के पेड़ को राखी बांधी। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि पेड़ों को भाई मानकर राखी बांधें। ताकि हमारा ईको सिस्टम बच सके।विधायक भाटी शनिवार (9 अगस्त) को शिव (बाड़मेर) इलाके के देवका मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने खेजड़ी के पेड़ को छूकर इसे बचाने का भी प्रण लिया।

 

भाटी 3 से 5 अगस्त तक बरियाड़ा और खोड़ाल गांव के लोगों साथ खेजड़ी को बचाने के लिए धरना भी दे चुके हैं। यहां सोलर कंपनी पर राजस्थान के राज्य वृक्ष को काटने के आरोप लगे थे।खेजड़ी को रक्षासूत्र बांधने के बाद उन्होंने कहा कि- पश्चिमी राजस्थान के इन रेत के धोरों से निकल कर पर्यावरण बचाने का यह मैसेज पूरे भारत में जाना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!