पुलिस को मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट,जांच में जुटी टीमें-Bikaner News

Bikaner News कोटगेट क्षेत्र में आपसी विवाद में व्यक्ति की मौत का मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दिनों पूर्व कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में अब जंाच में नए तथ्य सामने आ रहे है। मामला कमला कॉलोनी क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर दो दिनों पूर्व आपसी विवाद में व्यक्ति की मौत हो गयी थी। वहीं उसकी पत्नी और भाई घायल हो गए थे। जिनका इलाज चल रहा है। अब पुलिस ने व्यक्ति का सुसाइड नोट मिला है।

 

पुलिस के अनुसार गुरुवार को सन्नी के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में पत्नी के बारे में भी लिखा गया है। इसे लेकर आत्महत्या के बारे में जिक्र किया गया है। मृतक सन्नी के बड़े भाई रामकुमार की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।

 

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच 6 साल पहले भी विवाद हुआ था। इस दौरान महिला अपने पीहर चली गयी और समझाइश के बाद वापस आयी थी। फिलहाल पुलिस टीमें सुसाइड नोट के बारे में जांच कर रही है कि आखिर सुसाइड नोट की हकीकत क्या है। बता दे कि बुधवार की शाम को पारिवारिक कलह के कारण कमला कॉलोनी में पति,पत्नी के बीच विवाद हुआ और चाकू से लगने के कारण पति की मौत हो गयी थी। वहीं पत्नी की इलाज चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!