cyber crime बिना सिम का फोन चलाता और वाई फाई से करता था संपर्क
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था। इस सम्बंध में साईबर पुलिस ने थानाधिकारी रमेश सर्वटा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।


पुलिस टीमों ने विशेष अभियान के तहत अंतरर्राज्यीय गिरोह के प्रमुख प्रमोद विश्नोई को गिरफ्तार किया है। जो कि अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों के साथ ठगी की रकम को अपने अकाउंट में डालकर जरिये चैक विड्रोल करवाता और दस प्रतिशत कमीशन के हिसाब से अकाउंट में फ्रॉड के पैसे डलवाता था। पुलिस टीमों ने इस गिरोह के तीन लोगो को पूर्व में गिरफ्तार किया था।
वहीं प्रमोद पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। जो कि शातिर प्रवृति का है। आरोपी मोबाइल में सिम का प्रयोग नहीं करता था तथा वाई फाई से इंटरनेट प्राप्त कर सोशल मीडिया एप से एक-दूसरे संपर्क कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नेपाल,मुंबई,यूपी,चंडीगढ़ व अन्य राज्यों में हर दिन जगह बदलकर फरारी काट रहा था।
पुलिस टीम को प्रमोद के अपने गांव में होने की सूचना पर रैकी की गयी और दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। प्रमोद बीकानेर के नोखा में साइबर ठगी के मामले व मुंबई में एक डिजीटल अरेस्ट के मामले में वांछित चल रहा है।



