Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाने में पप्पुराम नट ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता 3 जुलाई की रात को जोधपुर बाईपास से जा रहे थे।


इसी दौरान विजयवर्गीय ढ़ाणी के पास स्विफ्ट कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पिता लहरूराम को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गिर गए और गंभीर रूप से घायल हेा गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 15 जुलाई को मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



