सिंघम स्टाइल में पुलिस ने रोकी थार गाड़ी,टायर पर किए चार फायर,देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का आज सिंघम रूप देखने को मिला। खबर नोखा पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक काले रंग की थार आई। जब पुलिस टीम ने रोकने क इशारा किया तो गाड़ी में सवार लोग ने नाकाबंदी तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने थार का पीछा किया और जलदाय विभाग के पास फायरिंग कर थार गाड़ी को रूकवाया।

 

अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में एकबारगी सनसनी फैल गई। गाड़ी के आसपास लोग इक_ा हो गए। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार थार गाड़ी चालक गाड़ी को लेकर गली में चला गया। जिसने दो बाइक को भी टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगो ने रोष प्रकट किया।

 

इस सम्बंध में नोखा पुलिस थानाधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। जिसको रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी रोकी नही। जिस पर चार फायर किए। जिससे थार गाड़ी के टायर पर लगी। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक को राउंडअप किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!