bikaner bjp राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देहात भाजपा ने आज बहुप्रीतिक्षत कोलायत मंडलों की आज घोषणा हो गयी है। देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया ने कोलायत के सात मंडलों के अध्यक्ष की घोषणा की गयी है। जिसमें बरसलपुर खेतसिंह भलूरी,गोडू में श्रीराम धायल,बज्जू में सुभाष ज्यानी,कोलायत में धर्मवीर गिरी,हदां में चोरूराम मेघवाल,पलाना में रामरतन सियाग,
देशनोक में पवन कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। बता दे कि देहात भाजपा द्वारा लूणकरणसर,श्रीडूंगरगढ़,खाजूवाला,नोखा विधानसभा के मंडलों की पूर्व में घोषणा की जा चुकी है तब कोलायत विधानसभा के मंडलो के अध्यक्ष की घोषणा को लेकर काफी चर्चाएं सामने आयी थी। जिस पर आज विराम लग गया है।