ऑफिस में घुसकर भाजपा नेता को मारी गोली-Bjp Rajasthan News

Bjp Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भाजपा नेता के ऑफिस में घुसकर गोली मारने की खबर सामने आयी है। इस हमले में भाजपा नेता के पैर में दो गोली लगी है। खबर कोटपूतली-बहरोड़ जिले से जुड़ी है। जहां पर शुक्रवार रात को दस बजे के आसपास फ्रेंड्स कॉलोनी में श्रीश्याम पीजी गेस्ट हाउस में यह हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता नरदेव यादव जो कि नीमराना किसान मोर्चा मंडल के अध्यक्ष है और राज को गेस्ट हाउस में अपने दोस्त अक्षय के साथ बैठे थे।

 

इस दौरान 2 कारों में 5-6 बदमाश वहां पहुंचे और आते ही नरदेव पर फायरिंग कर दी। 2 से 3 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें नरदेव यादव के दोनों पैरों में गोली लगी। अक्षय ने नरदेव को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे पीट दिया। उसके सिर में चोट आई है।

 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से नीमराना के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों का इलाज जारी है। बदमाश जाते समय भाजपा नेता की कार पर भी फायरिंग की।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की जानकारी के बाद आसपास नाकाबंदी भी करवाई है। घायलों से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने किसी भी रंजिश से इनकार किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!