छत पर सो रहे व्यक्ति की हत्या,खून से लथपथ मिला शव-Crime News

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छत पर सो रहे व्यक्ति की हत्या की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सरदारशहर से जुड़ी है। जहां पर बीकमसरा गांव में खेत में बनी ढ़ाणी में छत पर सो रहे श्योदान नायक की हत्या कर दी गयी। श्योदान का शव छत पर खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

 

मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को सरदारशहर उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार श्योदान रात 9 बजे छत पर सोने गए थे। गांववासियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!