राज्य स्तरीय दस हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे-Bikaner Police

Bikaner Police बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य स्तरीय इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश पासवान के निर्देशों पर अभियान के तहत संगरिया हनुमानगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने दस हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। जो कि पिछले दो सालों से एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था।

 

पुलिस टीम ने फिरोजपुर पंजाब के रहने वाले तस्कर सुखदेव ङ्क्षसह पुत्र अमरङ्क्षसह को गिरफ्तार किया है। जिस पर दस हजार का इनाम था। तस्कर सुखदेव ङ्क्षसह मादक पदार्थो का आदतन तस्कर है और पजाब,राजस्थान में तस्करी करता है। तस्कर बीते पांच सालों से फरार चल रहा था। जिसे पंजाब से दस्तयाब किया गया था। आरोपी सुखदेव ङ्क्षसह संगरिया में एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों और नागौर में एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। जिससे अब पुछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!