Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सांप के काटने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय बालिका को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे बालिका की मौत हो गई। घटना सलुण्डिया गांव की बताई जा रही है।
जहां शुक्रवार की रात्रि को 10 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान जहरीले सर्प ने बच्ची को काट लिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजन बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।