यूट्यूबर को मिली गैंगस्टर लॉरेंस के नाम की धमकी,मांगे 80 लाख

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चर्चित यूट्यूबर को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी मिली है। मामला अजमेर शहर के बड़लिया क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर चर्चित यूट्यूबर दिलराज सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मेल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। मेल में उनसे 80 लाख रुपये की बिटकॉइन में डिमांड की गई है। धमकी में लिखा गया है कि यदि उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, तो उन्हें, उनके परिवार और टीम के सदस्यों को जान से मार दिया जाएगा।

 

इस सम्बंध में 25 जून को थाने में शिकायत दी गयी। जिसमें बताया गया है कि 23 जून को यूट्यूबर को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें लिखा गया था कि पिछले एक माह से उसकी रेकी की जा रही है। मेल में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया गया और 80 लाख की फिरौती बिटकॉइन में मांगी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

 

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मेल वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई या उसकी गैंग की ओर से भेजा गया है या किसी शातिर साइबर अपराधी की करतूत है। बता दे कि दिलराज के यूट्यूब पर करोड़ प्रंशसक है और यूट्यूब पर साइंस, टेक्नोलॉजी और क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट्स से जुड़े वीडियो बनाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!