प्राचार्य डॉ. शर्मा की पदोन्नति पर हुआ सम्मान

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय,बीकानेर की पूर्व प्रधानाचार्य डाँ.सोनिया शर्मा की पदोन्नति जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर होने पर टीम सादुल स्कूल द्वारा उनका सम्मान किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी ने बताया कि सादुल स्कूल के 150 वर्षो के संचालन में प्रथम महिला प्रधानाचार्य के पद पर पदस्थापित रह चुकी डाँ.सोनिया शर्मा के जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति के पश्चात मा.शि.निदेशालय, बीकानेर मे पदस्थापना के पश्चात आज टीम सादुल स्कूल द्वारा मा.शिक्षा निदेशालय में डाँ.शर्मा का अभिनंदन किया गया।

 

भुवनेश सांखला और महेन्द्र मोहता ने बताया कि शर्मा के कार्यकाल में सादुल स्कूल में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यो मे कई प्रकार के नवाचारों से शैक्षणिक वातावरण का संचार हुआ। जिससे विद्यालय का परीक्षा परिणाम मे सुधार देखने मे आया। अपने अभिनंदन के अवसर पर बोलते हुए डाँ.सोनिया शर्मा ने कहा कि सादुल स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य करने से राजकीय कार्य में अपने आप में आत्मविश्वास का संचार होता है और वहां कार्य करने के पश्चात व्यक्ति अपने को हर समय अग्रिम पंक्ति में रखने का प्रयास करता है एवं उस समय के कार्य की बदौलत ही आज मैं निदेशालय में अपनी टीम के साथ निष्पक्षता से कार्य करने में अपने को साबित करने का प्रयास कर सकूंगी।

 

उन्होंने कहा कि सादुल स्कूल में पदस्थापना मेरे लिए गौरव की बात थी तथा उस कार्यकाल में स्टाफ के सहयोग को मैं कभी नही भूला सकती। इस अवसर पर मा.शिक्षा निदेशालय में शिविरा के सम्पादक का कार्य संभाल रही डाँ.संगीता पुरोहित ने शर्मा को माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सोलंकी, कीर्ति बंसल, निर्मला मुण्ड, बनारसी महला ,गिरिराज दाधीच, लालचन्द विशनोई,सुरजाराम गोयल,हरीशचंद्र सुथार ने पुष्पो का गुलदस्ता भेंटकर डाँ.शर्मा का अभिनंदन किया। सुभाष जोशी ने बताया कि शैलेन्द्र सुथार,सतीश मिड्ढा,खुर्शीद उस्ता, ईशान जोशी ने जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति पर डाँ.शर्मा का शाँल ओढा कर उनका अभिनंदन किया। अपने अभिनंदन के अवसर पर डाँ.सोनिया शर्मा ने टीम सादुल स्कूल का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मा.शिक्षा निदेशालय के डीपीसी अनुभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!