हौद में मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक का शव मिलने की खबर सामने आयी है। शव श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मिला है। जानकारी के अनुसार कालूबास स्थित एक बाड़ी में यह शव मिला है। जहां पर बाड़ी में बने होद के भीतर पानी में एक युवक का शव मिला है। हौद को पट्टी और टीन शेड से ढका हुआ था।

 

हौद के पास से एक युवक गुजर रहा था। तब उसके ऊपर से टीन शेड हटा हुआ था। युवक ने अंदर झांका तो शव दिखा। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को सूचना दी गई।मृतक की पहचान कस्बे के आडसर बास में रहने वाले अमित डागा पुत्र भीखमचंद डागा के रूप में हुई है। उनके पिता की बाजार में दुकान है। परिजनों को शव सुपुर्द किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!