Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के मूंडसर से नापासर रोड़ पर 13 जून की है। इस सम्बंध में कुचौर अगुणी निवासी पुजाराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गाड़ी से गिर गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





