मुक्ताप्रसाद: लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दो भाईयों को मारी टक्कर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गाड़ी को टक्कर मारने और दो भाईयों को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रेलवे मस्जिद लालगढ़ की है। इस सम्बंध में बली मो. ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता व चाचा रेलवे मस्जिद से बाहर निकले।

 

इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उसके पिता व चाचा को टक्कर मार दी। जिससे उनके चोटें आयी है। परिवादी ने बताया कि गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक अन्य गाड़ी को टक्कर मारी और क्षतिग्रस्त करते हुए फरार हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!