प्री-मानसून,गर्मी से राहत लेकिन उमस ने किया बेहाल,आज हो सकती है बारिश-Weather report

Weather report राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 20 जून तक बारिश की संभावना जतायी है। मंगलवार को भी 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में जमकर इन्द्र देवता मेहरबान हो रहे है। वहंी बीकानेर में हीटवेव से राहत मिली तो उमस ने बेहाल कर दिया है।

 

सोमवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़ समेत कई जिले बारिश से तरबतर हो गए। वहीं, कोटा, बारां और राजसमंद में बिजली गिरने व डूबने से 5 लोगों की मौत गई।इनमें 2 बच्चे भी शामिल है। प्री-मानसून एक्टिव होने से तापमान में भी गिरावट हुई है।

 

मौसम विभाग ने आज जैसलमेर,जोधपुर,बाड़मेर,जालोर,सिरोही,पाली, राजसमंद,उदयपुर,भीलवाड़ा,चितौडग़ढ़,प्रतापगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बीकानेर,गंगानगर,हनुमानगढ़, चुरू,सीकर,झुझुनूं, अलवर, जयपुर,दौसा,भरतपुर,धोलपुर,करौली,सवाई माधोपुर,अजमेर,नागौर में येलो अलर्ट जारी किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!