Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक विवाहिता के पेट में दर्द होने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में म़ृतका के पति बच्छासर निवासी नत्थुराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 30 मई को रोही बच्छासर में उसकी पत्नी गीता देवी को पेट में दर्द हुआ। अचानक हुए दर्द के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी पत्नी गीता देवी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





