पीबीएम के नर्सिंग ऑफिस में तैनात युवक को बनाया बंधक,की मारपीट

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पीबीएम के नर्सिंग ऑफिस में तैनात युवक के साथ मारपीट करने ओर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में पाबूबारी के रहने वाले दिवेश कुमार हटीला ने रविन्द्र,लीलाधर,पप्पुराम,विनोद,जयप्रकाश,गणपत,ओमप्रकाश,प्रेम,धीरज,श्रीचंद व 10-15 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 अगस्त की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की हे। इस सम्बंंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसे प्रशस्ति पत्र मिलने के कारण रंजिश रखने लगे। इसी के चलते आरोपित अस्पताल में आए और प्रार्थी को जाति सूचक गालियां दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके दोस्त के साथ भी गाली गलौच किया। इस दौरान प्रार्थी के पास मौजूद प्रशस्ति पत्र छीन लिया और धक्का मुक्की करने लगे। जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे पास में बने रूम में बंध कर बंधक बनाया और मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!