अचानक कांजी हाऊस पहुंचे विधायक व्यास,सुधार को लेकर जताया संतोष

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास अचानक सुबह-सुबह ही पुगल रोड़ पर स्थित कांजी हाऊस पहुंचे। जहां पर विधायक ने कांजी हाऊस का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं को देखा। विधायक ने कांजी हाउस के हर हिस्से का जायजा लिया और व्यवस्थाओं में आए सुधार को लेकर संतोष जताया। उल्लखेनीय है कि विधायक  व्यास ने गत माह अचानक कांजी हाउस का दौरा किया था और की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए इनमें सुधार के निर्देश दिए थे। विधायक के निर्देश के बाद नगर निगम द्वारा यहां तत्काल पांच अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई और अन्य व्यवस्थाओं में बदलाव किए। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान विधायक ने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि आंधी के कारण क्षतिग्रस्त शेड को दुरुस्त किया जाए। साथ ही पीछे की ओर तारबंदी करवाने के लिए कहा, जिससे पीछे की ओर से पशु ना आ सके।इस दौरान विधायक व्यास ने कहा कि कांजी हाउस की व्यवस्थाओं को नियमित रूप से दुरुस्त रखा जाए। राज्य सरकार की ओर से इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से यहां निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांजी हाउस में रहने वाले गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। विधायक व्यास ने कांजी हाऊस की व्यवस्था को लेकर संतोष जताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!