राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा लगातार मंडल स्तरों की कार्यकारिणी की घोषणा कर रही है। इसी कड़ी में आज जूनागढ़ मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गयी है। जिसमें युवा नेता राजेन्द्र जीनगर को महामंत्री बनाया गया है। जिसके बाद जीनगर के साथ साथियों ने जीनगर का स्वागत किया। राजेन्द्र ने इस सम्बंध में बताया कि वह पहले भी संगठन के प्रति समर्पित रहे है। अब नई जिम्मेवारी संंगठन ने मुझे दी है तो मेरा कर्तव्य और ज्यादा बढ़ गया है। जिसे सभी साथियों के साथ मिलकर पुरा करेंगे। बता दें कि राजेन्द्र जीनगर पूर्व में युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष,एससी मोर्चा में उपाध्यक्ष और समाज के विभिन्न संगठनों में वर्षो से कार्य कर रहे हैं।
