बीकानेर में सीएम के काफिले के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,लहराई तख्तियां,देखें वीडियो-Cm bhajanlal sharma latest 

 

Cm bhajanlal sharma latest 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पीएम नरेन्द्र मेादी के बीकानेर के दौरे से पहले आज सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर में है। जहां पर सीएम के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले के सामने तख्तिया लहराई और विरोध प्रदर्शन किया। घटना रानी बाजार पुलिया की है। मुख्यमंत्री का काफिला रानी बाजार पुलिया से सूरज टाकीज पहुंचा तभी इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगे और सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानजैसे नारे लिखी तख्तियां लहराईं और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

 

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं पर तिरंगे के अपमान और सेना के खिलाफ बयानबाजी का आरोप लगाया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, आनंद जोशी, श्रीकृष्ण गोदारा, अभिमन्यु सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने आकर विरोध दर्ज कराया और भाजपा से ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की आन-बान-शान तिरंगे और सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ हर मंच पर आवाज बुलंद की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!