Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आंधी के चलते गाड़ी अनबैलेंस होकर ऊंट गाड़े में टकरा जाने और युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के बराला फांटा पर 13 मई की रात को 8 बजे के करीब की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार इकबाल ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थी ने बताया कि बहनोई पोख मो. बाइक से रावला जाने के लिए रवाना हुआ। रात को करीब 8 बजे के आसपास करणीसर के पास अचानक आंधी आ गयी थी। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। गाड़ी के अनियंत्रित होने ेके कारण सामने से आ रहे लकड़ी से भरा ऊंट गाड़े से टकरा गयी। जिसके चलते पोख मो. घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
