Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी समारेाह की खुशियों के बीच आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के वार्ड 11 की है। जहां पर किसान परिवार ओंकारनाथ के घर में शादी समारोह के कार्यक्रम चल रहे थे। 30 अप्रैल को शादी होनी है। घर में शादी समारोह के कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी। आगजनी की घटना में दूल्हे सहित उसकी मां और तीन महिलाएं झुलस गई। दो को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जिसमें दूल्हे की मां भी शामिल है। जानकारी के अनुसार चाय बनाने की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक एलपीजी सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग फैलती गई और मौके पर बैठी महिलाओं को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।