Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कंपनी में जॉब लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में भाटोकी टंकी के पास रहने वाले कन्हैयालाल ने पुखराज सोनी,कपिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 के बीच दावा की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे कंपनी में जॉब लगाने का झांसा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उससे 27 लाख व 6 लाख रूपए हड़प लिए। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उससे 33 लाख रूपए हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अमित स्वामी को सौंपी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!