कांग्रेस में नवाचार,अध्यक्ष बोले-मंडल अध्यक्षों की बात सुनेगी दिल्ली

कांग्रेस में नवाचार,अध्यक्ष बोले-मंडल अध्यक्षों की बात सुनेगी दिल्ली
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय में बीकानेर पूर्व और पक्षिम विधानसभा के 22 मंडल अध्यक्षों की बैठक संगठन पर्व के तहत करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों से अवगत करवाया
जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी स्पष्ट कर दिया है कि आगामी दिनों में संगठन में नियुक्ति और चुनाव में मंडल अध्यक्षों की राय को तव्वजो दी जाएगी। मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी ने भी दिल्ली की विगत बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि मंडल अध्यक्ष को मजबूत करो बूथ मंडल अध्यक्षों के जिम्मे रहेंगे। संगठन के प्रति समर्पित व्यक्ति को मंडल की जिम्मेदारी दो उन्हीं से ब्लॉक और जिला संगठन का निर्माण होगा। इसलिए आप महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त हुए है आप अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए संगठन को मजबूती का कार्य करो आपकी बात को दिल्ली तक सुना जायेगा।

 

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल कल्ला ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका कार्य इस बार संगठन में बहुत जिम्मेदारी भरा है। आपको संगठन की भावना को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना है।
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बैठक में मंडल की कार्यकारिणी, और मंडल की बैठकों को करने और मंडल के कार्यक्रमों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।

पूर्व और पश्चिम मंडल अध्यक्षों में से अंजुम अली, शंकर सिंह कुशवाहा, विजयपाल गोदारा, गोपीराम विश्नोई मुबारक हुसैन, जाकिर हुसैन,निर्मल विश्नोई,इस्माइल खिलजी, एडवोकेट कमल कुमार स्वामी, शिवकांत व्यास उर्फ नी महाराज, लक्ष्मण व्यास, मोहमद अली सुलेमानी, मुकेश जोशी, अशोक सेन, बलराम नायक, बाबूलाल मेघवाल, नंदराम गोदारा ने अपनी बात रखते हुए जिला अध्यक्ष से मंडल कार्यक्रम की रूपरेखा बताईऔर वार्डो में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!